मंडलीय कला उत्सव आज, 123 छात्र 12 विधाओं में दिखाएंगे हुनर
लखनऊ, सितम्बर 27 -- समग्र शिक्षा माध्यमिक के तत्वावधान में मंडलीय कला उत्सव-2026 का आयोजन सोमवार को एल्डिको स्थित पायनियर माण्टेसरी इंटर कॉलेज में होगा। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ मंडल के छह जिलों से 123 विद्यार्थी 22 विधाओं में हुनर दिखाएंगे। नोडल अधिकारी आकांक्षा पाठक ने बताया कि विद्यार्थी शास्त्रीय व लोक गायन, शास्त्रीय व लोक नृत्य, स्वर व ताल वादन, समूह वादन, दृश्य कला, स्थानीय शिल्प, लघु नाटिका और पारंपरिक कहानी वाचन प्रस्तुति देंगे। प्रत्येक विधा के लिए अनुभवी निर्णायकों की नियुक्ति की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.