बरेली, अक्टूबर 2 -- अलीगंज। मंडल स्तर पर कबड्डी में जीतकर आए खिलाड़ियों को गांधी जयंती पर सम्मानित किया गया। चन्द्र शेखर आज़ाद इंटर कॉलेज गैनी में गांधी जयंती पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को कॉलेज प्रबंधक केपी सिंह एवं अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं खेल शिक्षक किशोर सिंह को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार गंगवार ने खिलाड़ियों को खेलों में अग्रणी रहने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.