मंडलीय कबड्डी टीम में 14 खिलाड़ियों का चयन
कानपुर, सितम्बर 21 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 25 से 26 सितंबर के बीच अयोध्या में आयोजित की जा रही है। इसके लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन सोमवार को किया गया। चयनित टीम में कुल 14 खिलाड़ियों को स्थान मिला है। टीम के साथ मैनेजर के रूप में रण विजय सिंह गहलोत को जिम्मेदारी दी गई है। चयनित खिलाड़ियों में हरिओम, सीमाबंधु, विवेक शाक्य, अंशु शर्मा, नवीन चंदेल, मोहित वर्मा, सौरभ, गौतम सिंधु, समीर, दीपक सिंह, विवेक रावत, राज सिंह, शिव कुमार और धैर्य मिश्रा शामिल हैं। चयन की जानकारी क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने दी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: स्टेट टीम में शामिल होने का खिलाड़ियों के पास मौका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.