मंडलीय कबड्डी टीम की हुई घोषणा
कानपुर, सितम्बर 29 -- कानपुर। गोरखपुर में आठ से दस अक्तूबर के बीच पं. दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। कानपुर टीम की घोषणा मंगलवार को हुई। चयनित टीम में मोहित वर्मा, भूपेंद्र सिंह, प्रविंद कुमार, कनिष्क, गौतम सिंह, उज्जवल दीक्षित, राज सिंह, अनुज सिंह, अभिनव पाल, अभिराज तिवारी, करन सैनी, ए सिंह, हर्ष पांडेय, प्रतीक कुमार को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में पुष्पेंद्र कुशवाहा और हर्ष पाण्डेय को जगह मिली। टीम मैनेजर धैर्य मिश्रा को बनाया गया है। यह जानकारी कानपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव रणविजय सिंह गहलोत ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.