रामपुर, मार्च 20 -- स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (फेज-2) के अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए मुरादाबाद मंडल के मंडलीय कंसल्टेंट मोहम्मद तैय्यब ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत समोदिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कचरा प्रबंधन से लेकर शौचालयों की स्थिति का जायजा लिया और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी सुरेश कुमार, ग्राम पंचायत सचिव कुनाल, ग्राम प्रधान आरिफ अंसारी और खंड प्रेरक कंसल्टिंग इंजीनियर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...