मंडलीय उद्योग बंधु बैठक में उठे शामली के उद्योगों से जुड़े प्रमुख मुद्दे
शामली, मई 30 -- शामली। शनिवार को मंडलीय उद्योग बंधु की वर्चुअल बैठक सहारनपुर आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें मंडल के तीनों जनपदों के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जनपद शामली के उद्योगों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई। बैठक में शामली के सहारनपुर तिराहे से कैराना बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण एवं डिवाइडर निर्माण कार्य का मुद्दा प्रमुखता से रखा गया। बताया गया कि यह परियोजना काफी समय पहले स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश निर्माण निगम द्वारा लगभग 2 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित नाला निर्माण कार्य को भी शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- व्यापारियों संग अफसर जाएं घंटाघर फिर मंदिर पर फैसल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.