मंडलीय अस्पताल में पुलिस चौकी स्थापित, 24 घंटे मौजूद रहेगी पुलिस
मिर्जापुर, फरवरी 17 -- मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों को अब रात्रि में सुरक्षा की दिक्कत नहीं होगी। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी के बाहर नई पुलिस चौकी स्थापित कर दी है। पुलिस चौकी में एक प्रभारी के साथ आधा दर्जन पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है जो मण्डलीय अस्पताल में हंगामा की स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। इसके अलावा वाहन स्टैण्ड को भी व्यवस्था करा दी गई है, जिससे चिकित्सकों और एम्बुलेंस से मरीजों को लाने और ले जाने में दिक्कत नहीं होगी। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर मण्डलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने इमरजेंसी में सुरक्षा की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने चिकित्सकों की समस्याओं को 17 जननवरी-2025 के अंक में 'डाक्टरों को अस्पतालों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.