आजमगढ़, अप्रैल 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल में सोमवार रात वाटर सप्लाई की मुख्य पाइप फटने से जलापूर्ति ठप हो गई। जिससे पानी का संकट खड़ा हो गया। मंगलवार को दिनभर जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों के अलावा कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल के वार्डों के शौचालयों में भी पानी की आपूर्ति रुक गई। हालात देखकर नगरपालिका के टैंकर लगाए गए। हालांकि यह पर्याप्त नहीं था। मंडलीय अस्पताल में एक दिन में करीब 1200 से अधिक लोगों की ओपीडी होती है। 325 बेड के अस्पताल में रोज दो हजार से अधिक लोग पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- वाटर सप्लाई पाइप लाइन के जाम होने से नल-जल योजना ठप सोमवार रात करीब 10 बजे अचानक अस्पताल में पानी की आपूर्ति रुक गई। कर्मचारियों ने इसे सामान्य समझा, लेकिन कुछ ही देर में पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.