आजमगढ़, मार्च 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। स्वास्थ्य व्यवस्था को परखने के लिए शासन नामित उच्चस्तरीय दो सदस्यीय टीम गुरुवार को जनपद में पहुंची। टीम ने मंडलीय अस्पताल के साथ ही सीएचसी-पीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत खंगाली। ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. अमित सिंह और एडीआरओ वेदप्रकाश की संयुक्त टीम जांच के लिए दोपहर में मंडलीय अस्पताल पहुंची और वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत भी की। मरीजों ने डॉक्टरों की कमी, समय पर इलाज न मिलने और अस्पताल में अव्यवस्थाओं की शिकायतें टीम के सामने रखीं। इसके बाद टीम ने जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया। कई जगह डॉक्टर और स्टाफ समय पर मौजूद मिले, जबकि कुछ स्थानों पर दवाओं की कमी की भी शिकायतें सामने आईं। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.