मंडलीय अस्पताल में जल्द शुरू होगा माड्यूलर ओटी
आजमगढ़, जून 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल में जल्द माड्यूलर ओटी (आपरेशन थिएटर) की सुविधा मिलने लगेगी। 75 लाख रुपये से इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया। एसआईटी की जांच में निर्माण कार्य 13 साल से लटका हुआ था। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक साल पूर्व निर्माण कार्य शुरू हुआ था। उम्मीद है कि जल्द ही यहां आधुनिक उपकरणों और सुव्यवस्थित ढंग से ऑपरेशन की सुविधा मिलने लगेगी। अभी मंडलीय अस्पताल के पुराने भवन में ओटी संचालित होता है। यहां जगह सीमित है। एक ही रूम में सभी रोगों का ऑपरेशन किया जाता है। कभी-कभी मरीजों की संख्या बढ़ने पर लोगों को परेशानी होती है। डॉक्टर और मरीजों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है। डॉक्टर की सुविधाओं और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए शासन ने वर्ष 2009 में अस्पताल परिसर में मॉड्यूलर ओटी भवन बनाने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.