मंडलीय अस्पताल में चार घंटे ठप रहा इलाज
आजमगढ़, मई 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल में आउट सोर्सिंग पर तैनात पैरामेडिकल स्टाफ तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर गुरुवार को हड़ताल पर चला गया। कर्मचारी इमरजेंसी के सामने धरने पर बैठ गए। जिससे करीब चार घंटे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। उपचार के लिए ओपीडी और वार्डों में भी मरीज परेशान रहे। एसआईसी डॉ. एससी कन्नौजिया ने एक सप्ताह में भुगतान कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर दोपहर 12 बजे हड़ताल समाप्त हुई। मंडलीय अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ, वार्ड ब्वाय, लैब टेक्नीशियन, वार्ड आया, पैरा मेडिकल स्टाफ सहित अन्य पदों पर आउट सोर्सिंग पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मियो ने काम बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। जिससे अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था ठप हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.