वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी। मंडलीय अस्पताल में गुरुवार को जटिल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी विभाग के सर्जन डॉ. रवि कुमार सिंह, डॉ. वेद प्रकाश शुक्ला की टीम ने लिवर की बीमारी से पीड़ित मरीज का ऑपरेशन किया। मरीज के लिवर के बाएं हिस्से में हाइडेटिड सिस्ट को डॉक्टरों ने निकाला। जिससे मरीज को नया जीवन मिला। डॉक्टरों के अनुसार यह बीमारी एक परजीवी कीड़े इकिनोकोकस ग्रैनुलोसस के संक्रमण से होती है। यह सिस्ट शरीर के अंदर धीरे-धीरे बड़ा होता रहता है। यदि यह फट जाए तो जानलेवा साबित हो सकती है। अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ.बृजेश कुमार ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में भी उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं संभव हैं। यह भी पढ़ें- मंडलीय अस्पताल में की जटिल सर्जरी श्री शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल में यह सर्जरी इसका प्रमाण है। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में गले की गांठ...