आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक में इस समय निगेटिव खून की कमी हो गई है। जरूरत पड़ने पर लोगों को खून के लिए भटकना पड़ रहा है। ब्लड बैंक में प्रतिदिन औसतन 25 से 30 यूनिट खून की डिमांड रहती है। ब्लड बैंक में 1000 यूनिट रखने की क्षमता है। इस समय यहां पर 277 यूनिट से अधिक खून का स्टॉक है। सबसे अधिक ओ पॉजिटिव ग्रुप का 205 यूनिट से अधिक खून है। बी पॉजिटिव ग्रुप का खून 49 यूनिट और ए पॉजिटिव ग्रुप का खून 21 यूनिट है। सोमवार को एबी पॉजिटिव, ए निगेटिव, बी निगेटिव, ओ निगेटिव और एबी निगेटिव ग्रुप के खून का स्टॉक शून्य था। इसके साथ ही प्लेटलेट्स छह यूनिट और प्लाजमा 246 यूनिट उपलब्ध रहा। निगेटिव ग्रुप का खून नहीं होने जरूरतमंदों को भटकना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.