मंडलीय अस्पताल के चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आजमगढ़, अप्रैल 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल के चिकित्सक ने शहर के नरौली स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पीड़ित युवक के पैर का गलत तरीके से ऑपरेशन कर दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस मामले में पीड़ित के पिता ने मंडलीय अस्पताल के आर्थो सर्जन के खिलाफ सिधारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सहुवारी गांव निवासी नीतीश यादव पुत्र राजेश यादव का बीते दिनों सड़क दुर्घटना में दाहिने पैर का घुटना टूट गया था। पिता राजेश का कहना है कि मंडलीय अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ. विनोद कुमार शहर के नरौली स्थित एक निजी अस्पताल में भी मरीजों का इलाज करते हैं। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में छह दिन इलाज नहीं, निजी अस्पताल में हुआ ऑपरेशन एक जनवरी 2026 को उसने पुत्र नीतीश को निजी अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.