वाराणसी, नवम्बर 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल की पैथोलॉजी लैब को नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड ऑफ टेस्टिंग ऐंड कैलिब्रेशन लेबोरेट्रीज (एनएबीएल) का प्रमाणपत्र मिला है। यह प्रमाणन किसी भी लैब की गुणवत्ता, उपकरणों की सटीकता और मापदंडों के अनुरूप जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की क्षमता का आधिकारिक मानक है। इस उपलब्धि के बाद अस्पताल में होने वाली जांचों को अब राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सटीक कैटेगरी में शामिल किया गया है। अस्पताल के एसआईसी डॉ. ब्रजेश कुमार ने कहा कि एनएबीएल सर्टिफिकेशन मिलने के बाद अब मरीजों को जांच के लिए निजी लैब या बाहरी संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना होगा। वहीं, यहां से जारी रिपोर्ट अब मेडिकल लिगेशन, इलाज और सरकारी योजनाओं में भी वैध मानी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, लैब को यह प्रमाणन मिलने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.