मंडलीय अस्पताल की ओटी में महिला की मौत
आजमगढ़, सितम्बर 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल में गुरुवार को आपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। वह पथरी का आपरेशन कराने के लिए परिजनों के साथ आई थी। सर्जरी के दौरान हालत बिगड़ गई थी। हालत बिगड़ने पर बाहर के डॉक्टरों को बुलाया गया, लेकिन महिला की जान नहीं बची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गोरखपुर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय सुभावती पत्नी स्व. विजय गौड़ का मायक जनपद के निजामबाद कस्बे में है। सुभावती की पित्त की थैली में पथरी थी। वह आपरेशन कराने के लिए सोमवार को अपने मायके आई थी। अपने भाई अजय गोंड सहित परिजनों के साथ वह दो दिन पूर्व मंडलीय अस्पताल में आपरेशन के लिए भर्ती हुई थी। गुरुवार को उसे आपरेशन के लिए अस्पताल के आपरेशन थिएटर में दाखिल किया गया। महिला के भाई अजय गोंड ने बताया कि ऑप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.