गोंडा, अगस्त 29 -- गोण्डा, संवाददाता। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन, देवीपाटन मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. रामचंद्र, बीएसए अमित कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, सुधीर कुमार पांडेय, नित्यानंद चतुर्वेदी और आईपी त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। चुनाव अधिकारी मो. अफजल व प्रधान सहायक चुनाव अधिकारी रामचंद्र श्रीवास्तव की देखरेख में निर्विरोध चुनाव हुआ। प्रवीण सिंह अध्यक्ष, अब्दुल रहमान उपाध्यक्ष, वैभव पांडेय मंडलीय मंत्री, अनूप कुमार सिंह कोषाध्यक्ष और संजीत उपाध्याय ऑडिटर चुने गए। अधिवेशन में प्रांतीय महामंत्री मो. नाजिम, पर्यवेक्षक विजय कुमार यादव, संयोजक राकेश तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, वीके श्रीवास्तव, शिवश्याम मिश...