सोनभद्र, जून 19 -- सोनभद्र। आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल एवं नोडल अधिकारी सोनभद्र राजेश प्रकाश शनिवार को विकास कार्यों की समीक्षा समीक्षा करेंगे। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश शनिवार दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री द्वारा निर्गत कार्यवृत्त के अनुपालन की समीक्षा करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर उपलब्ध फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति एवं जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा भी करेंगे। वहीं जिलाधिकारी द्वारा चिन्हित 05 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लेंगे। इसके बाद कोन ब्लाक के कोन गांव में रात्रि चौपाल में प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...