फिरोजाबाद, फरवरी 16 -- सोमवार को मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं देखने के साथ निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेहतर इलाज एवं सम्मान मिलना चाहिए। चिकित्साधिकारियों को उन्होंने जरूरी निर्देश भी दिए। आयुक्त आगरा मंडल आगरा नागेन्द्र प्रताप द्वारा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की विभिन्न इकाइयों एवं वार्डों का जायजा लिया। उन्होंने अस्पातल में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से जायजा लेते आम जनता को मिल रहीं चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता को परखा। इसके साथ जहां भी कमी नजर आई, वहां पर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। ओपीडी में उन्होंने लाइन में खड़े मरीजों से बात भी की तथा मरीजों के पर्चे पर लिखी हुई दवाओं को भी देखा। अस्पताल में भर्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.