मंडलायुक्त ने फैमिली आईडी की धीमी प्रगति पर जताई चिंता
सोनभद्र, अक्टूबर 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त एवं जिले के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। मंडलायुक्त ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को योजना की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इससे जोड़ा जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को इसका लाभ मिल सके। फैम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.