सीतापुर, फरवरी 24 -- सीतापुर, संवाददाता। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने संयुक्त कार्यालय, नजारत अनुभाग, एलबीसी, शस्त्र अनुभाग, शिकायत प्रकोष्ठ, अभिलेखागार, संग्रह अनुभाग तथा उपजिलाधिकारी न्यायिक न्यायालय सहित विभिन्न कार्यालयों का अवलोकन किया। संयुक्त कार्यालय में हैसियत प्रमाण-पत्र से संबंधित पत्रावलियों की समीक्षा की और कहा कि प्रमाण-पत्र समय से जारी किए जाएं। उन्होंने उपजिलाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवापुस्तिकाओं का परीक्षण कर प्रान एकाउंट, अवकाश विवरण आदि प्रविष्टियों की जानकारी ली तथा जिनकी सेवापुस्तिका उपलब्ध नहीं है, उनसे शीघ्र पत्राचार कर प्राप्त करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस पर लंबित एवं डिफाल्टर प्रकरणों की समीक्षा करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.