मंडलायुक्त ने दी मंजूरी, अब जल्द शुरू होंगे औद्योगिक गलियारे के दूसरे चरण के बैनामा
संभल, सितम्बर 2 -- गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे खिरनी गांव के पास औद्योगिक गलियारे को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। परियोजना के पहले चरण में भूमि खरीद की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दूसरे चरण के लिए चिन्हित जमीन की खरीद का रास्ता भी साफ हो गया है। इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद बढ़ी है। यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण) ने दूसरे चरण के लिए 329.7865 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की है। इसके लिए सारंगपुर, अमावती, खरसपा, भमौरी पट्टी और सौंधन मोहम्मदपुर गांवों के किसानों से भूमि खरीदी जाएगी। दूसरे चरण की भूमि खरीद के प्रस्ताव को आयुक्त मुरादाबाद मंडल से अनुमोदन भी मिल चुका है। अब संबंधित विभाग बैनामा प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है। राजस्व वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.