गाजीपुर, जुलाई 6 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने सोमवार को सैदपुर क्षेत्र में गंगा नदी में चल रहे ड्रेजिंग कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रेजिंग कार्य की प्रगति, नदी की गहराई और नौवहन की स्थिति का जायजा लिया। गंगा नदी में जल परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय जलमार्ग-1 के तहत वाराणसी से आगे गंगा नदी में ड्रेजिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम कोल्हुआ घाट पहुंचे, जहां वाहन से उतरने के बाद उन्होंने छोटी मोटर बोट के माध्यम से नदी मार्ग से निरीक्षण शुरू किया। उन्होंने सैदपुर से फुलवारी तक चल रहे ड्रेजिंग कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों से कार्य की प्रगति एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आईडब...