मंडलायुक्त ने की योजनाओं के प्रगति की समीक्षा
बांदा, अगस्त 24 -- बांदा। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने सोमवार को सभागार में मंडलीय बैठक कर शासन से संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। ब्लाक स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों व लंबित शिकायतों आदि पर चर्चा की। पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किए जाने की बात कही। कहा कि पीएम आवास, किसान सम्मान निधि, जलजीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन व सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदि योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। अधिकारी अपने क्षेत्र में योजनाओं की वास्तविक स्थिति का स्थलीय सत्यापन भी करें। केवल पोर्टल अथवा अभिलेखों में प्रगति न दिखाएं। अधिकारियों की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। बैठक में अपर आयुक्त (प्रशासन) अमरपाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त अरविन्द कुमार, मंडल के सभी सीडीओ, बीडीओ व मंडल स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Firoz...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.