बागपत, मार्च 20 -- बागपत। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 2026 की प्रगति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित रोल प्रेक्षक एवं सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आयोग की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सुनिश्चित किया जाए। मंडलायुक्त ने ऑनलाइन फीडिंग की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने पाया कि अधिकांश स्थानों पर कार्य संतोषजनक है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में गति अपेक्षाकृत धीमी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदन को निरस्त किया जाता है, तो उसका कारण स्पष्ट और पारदर्शी रूप से दर्ज किया जाए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सह...