बलरामपुर, अप्रैल 23 -- तुलसीपुर, संवाददाता। देवीपाटन मंडल की नव नियुक्त मंडलायुक्त दुर्गाशक्ति नागपाल ने कार्यभार ग्रहण किया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सर्वप्रथम मां देवीपाटन मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि के साथ जनकल्याण की कामना की। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर में मंडलायुक्त ने महंत मिथलेश नाथ योगी से मुलाकात कर मंदिर के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली। साथ ही मंदिर की व्यवस्थाओं और वहां श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान डीएम विपिन कुमार जैन ने मंडलायुक्त को मंदिर परिसर का भ्रमण कराते हुए व्यवस्थाओं से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- देवीपाटन मंदिर पहुंचकर मंडलायुक्त ने की मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना मंडलायुक्त के साथ पूर्व मंडलायुक्त शशि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.