महोबा, फरवरी 16 -- महोबा,संवाददाता। मंडलायुक्त ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। शिक्षण कार्य में लापरवाही मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए बेसिक शिक्षाधिकारी को शिक्षकों से स्पष्टीकरण के निर्देश दिए गए हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि शिक्षण कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी। सोमवार को मंडलायुक्त अजीत कुमार ने प्राथमिक विद्यालय न्यूरिया व उच्च प्राथमिक विद्यालय रिवई सुनैचा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में न्यूरिया विद्यालय में कक्षा-4 में शिक्षक उपस्थित नही मिले। ब्लैक बोर्ड में 9 फरवरी की तारीख अंकित पाई गई छात्र बिना जूता मोजा के उपस्थित थे। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि वह मिड्डेमील में रसाईया के काम को देखने गई थी। शिक्षण कार्यो से जुड़ी जानकारी का संतोष जनक जवाब न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.