मुरादाबाद, सितम्बर 25 -- मुरादाबाद। जनसुनवाई में अलीगढ़ का 'श्री जी' मॉडल का प्रयोग मंडलायुक्त संगीता सिंह मुरादाबाद में भी शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इससे फरियादियों को राहत मिलेगी। खासकर राजस्व संबंधी मामलों में त्वरित सुनवाई होगी। मंडलायुक्त के पांचों जिलों में जनसुनवाई पर सीधी निगाह रखेंगी। मंडलायुक्त ने आने के साथ ही मुरादाबाद में जिस 'श्रीजी' (स्मार्ट रेवेन्यू रेसोल्यूशन इनिशिएटिव फार गुड गवर्नेंस) का जिक्र किया था उसे लागू किया है।

प्रक्रिया की अवधारणा मंडल के पांचों जिलों मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल और बिजनौर के सीडीओ व एसडीएम को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आनलाइन जोड़ा जाएगा। इस दौरान अधिकारियों की कार्यालय में उपस्थिति के साथ जनसुनवाई की स्थिति भी देखी जाएगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित अधिकारी अपने कार्यालय में...