बागपत, फरवरी 25 -- भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच बचे हुए दो संगठनात्मक मंडल पर भाजपा नेताओं की घोषणा कर दी है। अब चर्चा है कि एक-दो सप्ताह के भीतर ही भाजपा को नया जिलाध्यक्ष भी मिल जाएगा। देखना यह है कि जिलाध्यक्ष पद पर ब्राह्मण, जाट, गुर्जर या अन्य समाज के किस नेता की ताजपोशी होगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष की घोषणा का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इसी बीच पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने बचे हुए दो संगठनात्मक मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बड़ौत नगर मंडल के लिए गौरव शर्मा भानू को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि, छपरौली मंडल के लिए मास्टर अमित चंदेल को मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। जिला प्रतिनिधि के रूप में चिराग जैन को बड़ौत नगर मंडल का और द...