पीलीभीत, जून 10 -- पीलीभीत। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमेघ सिंह ने बताया कि उप्र खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड से लाभान्वित लाभार्थियों को मंडल स्तरीय पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। मण्डल स्तरीय पुरस्कार योजना के तहत वित्तपोषण वर्ष 2022-23 या इससे पूर्व निरन्तर कार्यरत इकाईयां (न्यूनतम 03 वर्ष पुरानी स्थापित इकाईया एवं जो पूर्व में पुरस्कृत न हों) ही योजना की पात्र होंगी। इच्छुक उद्यमी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर 12 जून की शाम पांच बजे तक जमा कर सकते हैं। लाभार्थियों का चयन कम पूंजी में अधिक से अधिक रोजगार प्रदान करने वाली इकाईयों के आधार पर किया जाएगा। चयन के लिए गठित समिति द्वारा चयनित लाभार्थियों को प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 12,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 10,000 रुपये की धनराश...