आजमगढ़, जून 7 -- आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्पोर्टस स्टेडियम में आठ जून को मंडलीय चयन/ ट्रायल चयन सुबह दस से किया जायेगा। उक्त चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले बाल खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जनवरी 2012 स 31 दिसंबर 2013 के मध्य होना चाहिए। सब जूनियर बालक बाक्सिंग खिलाडियों को पात्रता प्रमाण पत्र एवं जन्मतिथि के साथ छाया प्रति संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित कराकर लाना अनिवार्य है। जनपदीय चयन ट्रायल्स में केवल जिले के खिलाडी प्रतिभाग करेंगे। मंडल स्तर पर चयनित खिलाडी 10 से 13 जून तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक बाक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। यह भी पढ़ें- सबजूनियर बालक मंडलीय बॉक्सिंग ट्रायल 8 जून को विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आजमगढ़ में ...