बागेश्वर, मार्च 21 -- जिले में गैस सिलेंडरों के वितरण के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित दिनों पर सप्लाई की जा रही है, लेकिन शनिवार को मंडलसेरा क्षेत्र में अव्यवस्था के चलते कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। बता दें कि मंडलसेरा में गैस वितरण के लिए उपभोक्ता पहले से ही निर्धारित स्थान पर सिलेंडर लेकर कतार में खड़े थे। इसी बीच गैस की गाड़ी तय स्थान पर न रुककर आगे जाकर भाजपा कार्यालय के बाहर खड़ी हो गई। इससे वहां मौजूद लोगों में अचानक असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। गाड़ी के स्थान बदलने की सूचना मिलते ही कई उपभोक्ता अपने गैस सिलेंडर सिर पर रखकर नए स्थान की ओर दौड़ते नजर आए। इस दौरान कुछ समय के लिए अव्यवस्था और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर लोगों को समझा-बुझाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.