मंडलकारा में बनेगा औषधीय उद्यान, किचन गार्डन से बंदियों को मिलेगा ताजा भोजन
सीवान, जुलाई 13 -- संदीप सिंह सीवान। स्थानीय मंडलकारा परिसर को हरित व पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसके तहत जेल परिसर में जल्द ही औषधीय उद्यान विकसित किया जाएगा, यहां तुलसी, एलोवेरा, अश्वगंधा, लेमनग्रास, हल्दी, पुदीना समेत कई औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा। इन पौधों के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बंदियों को औषधीय पौधों के महत्व और उनके उपयोग की भी जानकारी मिल सकेगी। औषधीय उद्यान में लगाए जाने वाले प्रत्येक पौधे के सामने उसका नाम, वैज्ञानिक नाम व औषधीय उपयोग प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि बंदियों एवं आगंतुकों को इन पौधों के बारे में जानकारी मिल सके। पौधों के संरक्षण और रखरखाव के लिए जैविक खाद व प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पूरी योजना के प्रभावी संचालन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.