सीवान, मार्च 11 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय मंडलकारा परिसर में मंगलवार को जिला पदाधिकारी विवेक कुमार मैत्रेय की अध्यक्षता में बंदी दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 550 बंदी उपस्थित रहे। बंदी दरबार के दौरान बंदियों ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा और इनके समाधान की मांग की। जिला पदाधिकारी ने बंदियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि बंदियों की समस्याओं का शीघ्र व पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि इन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कई बंदियों ने स्वास्थ्य, भोजन व्यवस्था, मुलाकात, कानूनी प्रक्रिया व अन्य दैनिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सामने रखीं। बंदी दरबार के बाद जिला पदाधिकारी ने मंडलकारा का निरीक्षण भी किया। निरीक...