गढ़वा, फरवरी 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज प्रसाद के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को मंडल कारा में एक दिवसीय जेल अदालत सह विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर का मकसद बंदियों को त्वरित न्याय दिलाना, उनके वाद की स्थिति बताना और उनके स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों के प्रति सजगता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में कैदियों को संबोधित करते हुए एलएडीसी डिप्टी चीफ ने कहा कि जेल अदालत का उद्देश्य उन विचाराधीन कैदियों को राहत प्रदान करना है जो छोटे अपराधों में लंबे समय से निरुद्ध हैं। बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, मुफ्त कानूनी सहायता और प्ली-बार्गेनिंग जैसे प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.