पाकुड़, मार्च 23 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद के नेतृत्व में रविवार की देर रात विभिन्न थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने मंडल कारा में विशेष औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान कारा अधीक्षक भी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं पुलिस बल ने पुरुष एवं महिला कैदी सेल, कैदी अस्पताल, किचन सहित मंडल कारा के सभी महत्वपूर्ण वार्डों और स्थानों का विस्तार से निरीक्षण किया। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक, प्रतिबंधित अथवा संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ एवं नियंत्रित रहने की पुष्टि होती है।निरीक्षण उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी ने बताया कि आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा के उद्देश्य से...