गिरडीह, मार्च 13 -- देवरी, प्रतिनिधि। बुधवार को देवरी के गांवों में हुई हल्की बारिश के बाद मंडरो बाजार स्थित श्रीराम चौक के पास मुख्य सड़क में जल जमाव हो गया है। जिससे आवागमन करने वाले राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह सहित ग्रामीण पंकज वर्मा, सुनील साव, पूरन पंडित, रवि पंडित, हरीश यादव आदि लोगों ने गुरुवार को बताया कि बाजार में पानी निकासी की सुविधा नहीं रहने से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। बताया कि बुधवार को हुई हल्की बारिश से हीं खिजुरी-खरगडीहा मार्ग में श्रीराम चौक मंडरो के पास जल जमाव हो गया है। इधर आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने सडक के किनारे नाली बनवाकर जलजमाव की परेशानी से निजात दिलाने की मांग प्रशासन से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.