गिरडीह, जून 13 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल के मंडरो-खिजरी मुख्य मार्ग पर बरवाबाद के समीप शुक्रवार को एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वाहन में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार लोगों की मदद की। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय घटनास्थल के आसपास कोई राहगीर मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय सड़क पर आवाजाही अधिक होती, तो यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हि...