मंडरो के 107 विद्यालयों में विकसित होगी पोषण वाटिका
साहिबगंज, अगस्त 7 -- मंडरो। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत जिले के 107 विद्यालयों में एक विद्यालय-एक बगिया कार्यक्रम के तहत पोषण वाटिका विकसित की जाएगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश के अनुसार प्रत्येक प्रखंड से पांच विद्यालयों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यालयों में पर्याप्त भूमि,चारदीवारी,सिंचाई हेतु जल की उपलब्धता तथा सक्रिय इको क्लब का गठन होना आवश्यक है। साथ ही वर्ष 2025-26 में जिन विद्यालयों को पोषण वाटिका के लिए राशि प्राप्त नहीं हुई है,उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालयों को 11 अगस्त 2026 तक निर्धारित प्रपत्र में हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराने तथा संबंधित प्रतिवेदन 15 अगस्त 2026 तक समर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.