पिथौरागढ़, फरवरी 2 -- पिथौरागढ़। नगर के राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल मंडप में अध्ययनरत दो बच्चों का चयन डॉ. शिवानन्द नौटियाल छात्रवृत्ति योजना में हुआ है। इससे विद्यालय में खुशी व्याप्त है। सोमवार को विद्यालय में दोनों बच्चों को सम्मानित किया गया। शिक्षक भुवन चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि चयनित छात्र सूरज पण्डा और छात्रा मेहरोज को योजना के तहत बारहवीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृति के तौर पर मिलेंगे। प्रधानाध्यापक हरीश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं लगातार इस तरह की प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर छात्रवृत्ति अर्जित कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.