दुमका, मार्च 16 -- हंसडीहा प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत मजडीहा गांव में शादी समारोह के दौरान मंडप से फरार हुआ दूल्हा आखिरकार वापस लौट आया। मामले को लेकर रविवार को हंसडीहा थाना में दोनों पक्षों के बीच घंटों तक पंचायत चली, जिसके बाद दोनों परिवार आपसी सहमति से लड़का-लड़की की शादी कराने को तैयार हो गए। जानकारी के अनुसार मजडीहा गांव निवासी अरविंद ठाकुर ने अपनी बेटी की शादी देवघर जिले के मोहबंदिया गांव निवासी राम भरोसा ठाकुर के साथ तय की थी। निर्धारित समय पर बारात लड़की के घर पहुंची और शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। इसी दौरान अचानक दूल्हा मंडप से फरार हो गया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बारात में आए करीब तीन दर्जन महिला-पुरुषों को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.