संवाददाता, मार्च 10 -- Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। जहां दूल्हे के अचानक घर से भाग जाने से सजी-धजी दुल्हन रात भर बारात का इंतजार करती रह गई। शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं और मेहमान भी जुटे थे, लेकिन देर रात तक बारात न आने पर फोन से मिली जानकारी ने सबको हैरान कर दिया। दूल्हे के अचानक गायब होने से खुशियों का माहौल पल भर में मायूसी में बदल गया और अंततः शादी टूट गई। मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी राधा नगर नई बस्ती के युवक के साथ तय किया था। 24 सितंबर 2025 को वरीक्षा (सगाई) का कार्यक्रम हुआ। दोनों परिवारों की सहमति से 9 मार्च 2026 को विवाह की तिथि तय की गई। निर्धारित दिन पर लड़की के घर में सुबह से ही शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। आंगन सजा था, रिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.