उरई, फरवरी 27 -- कुठौंद। कुठौंद थाना क्षेत्र के भदेख दिवारा के बाहर से यमुना में 11 साल की किशोरी डूब गई। किशोरी पड़ोसी युवती की शादी के बाद मंडप विसर्जन करने महिलाओं के साथ गई थी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जमा हो गई। ग्रामीण अपनी स्तर से नावों और गोताखोरों की मदद से यमुना की लहरों में किशोरी की तलाश कर रहे हैं। थाना कुठौंद के अंतर्गत आने वाले भदेख दिवारा निवासी गया प्रसाद व हरविलास पड़ोसी है। 25 फरवरी को हरविलास की बेटी छवि की शादी हुई थी और गुरुवार को उसकी विदाई हो गई थी। इससे शुक्रवार दोपहर को हरविलास और गया प्रसाद के परिवार की महिलाओं समेत गांव की अन्य महिलाएं छवि का मंडप विसर्जन करने यमुना किनारे शुक्रवार दोपहर को गई थीं जिसमें गया प्रसाद की 11 वर्षीय बेटी गीता भी साथ में गई थी। इसी दौरान गहरे पानी में चले जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.