तेजवापुर(बहराइच), जून 8 -- प्रेम-प्रसंग के चलते शादी में हंगामे की खबरें तो कई सुनी और देखी होंगी। लेकिन यूपी के बहराइच से जो मामला सामने आया है उसने हर किसी को हैरान-परेशान कर डाला। दरअसल जिस लड़क की शादी थी, उसका किसी और से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दूल्हा और उसके घर वाले इस बात से अंजान थे। दूल्हा बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंचा, जहां बारात की अच्छे से खातिरदारी शुरू हुई। इसके बाद शादी की रस्मे निभाई गई। सुबह के समय सात फेरे पड़े। दूल्हा और दुल्हन अभी मंडप में ही थे इसी दौरान दुल्हन ने गजब कर डाला। सात फेरों के बाद दुल्हन पेट पकड़कर चिल्लाने लगी। बोली-मेरे पेट में बहुत दर्द हो रहा है, वह शौच के लिए जाना चाहती थी। पेट दर्द का बहाना बनाकर दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। इसकी जानकारी जब दूल्हा और बारातियों को हुई तो उनका चेहरा लटक ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.