फतेहपुर, अप्रैल 27 -- हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव में रविवार रात शाम शादी की खुशियों के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। मंडप के नीचे तेल पूजन की रस्मों के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से दुल्हन के माता पिता सहित चार लोग गंभीर झुलस गए। चारों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव निवासी रामफल दिवाकर की बेटी लक्ष्मी की शादी 28 अप्रैल को होनी है। रविवार को घर में मंडप के नीचे तेल पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। बगल में खाना बन रहा था। सिलेंडर से गैस लीकेज हो रही थी। गैस सिलेंडर से अचानक आग भड़क उठी, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। यह भी पढ़ें- मंडप में सिलेंडर से आग, दुल्हन के मां बाप सहित चार झुलसे चीख पुकार सुन सभी बाहर की ओर भागे। इस दौरान दुल्हन के पिता 60 वर्षीय राम फल, 55 वर्षीय मां गंगा देवी, परिवारिक भाई 35 वर्षीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.