शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- बंडा क्षेत्र में शादी के मंडप में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दुल्हन ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए विवाह से इनकार कर दिया। पूरी रात दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। अंततः बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई, जबकि दहेज का सामान लड़की पक्ष के यहां ही रखा रह गया। जानकारी के अनुसार बंडा क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह पड़ोसी गांव अल्हादादपुर के युवक से तय हुआ था। शनिवार को बारात बैंड-बाजे के साथ तय समय पर युवती के घर पहुंची। द्वाराचार और अन्य रस्में शांतिपूर्वक पूरी हुईं। कुछ बाराती भोजन कर वापस भी चले गए। इसके बाद विवाह की अगली रस्में शुरू की गईं। बताया गया कि जब दूल्हे को मंडप में पटे पर बैठाया गया, तभी वह संतुलन न बना पाने के कारण नीचे गिर पड़ा। इस पर दुल्हन पक्ष में अफरा-त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.