निज संवाददाता, अप्रैल 27 -- शादी के मंडप में जब दूल्हा शराब के नशे में लड़खड़ाता हुआ पहुंचा तो दुल्हन भड़क गई। दुल्हन ने शराबी दूल्हे के गले में जयमाला डालने से इनकार कर दिया। इसके बाद बाराती पक्ष के लोग भाग निकले और घरातियों एवं स्थानीय लोगों ने दूल्हे को अपने कब्जे में ले लिया। फिर घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। दूल्हे को छुड़ाने के लिए पुलिस तक को बुलाना पड़ा। यह मामला जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड स्थित गंधार मठ गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के वीरेंद्र राम की तीसरी बेटी नेहा कुमारी की शादी पटना के पुणाइचक निवासी छोटू कुमार उर्फ रंजन कुमार के साथ तय हुई थी। रंजन अपने घर का खुद मालिक था। रंजन के पिता पहले ही स्वर्गवास कर गए थे और यह रिश्ता रंजन की मां ने तय कराया था। रिश्ता तय होने के बाद 21 अप्रैल को तिलक का कार्यक्रम खुशी-खुशी...