कौशाम्बी, मार्च 14 -- सदर तहसील क्षेत्र के म्योहर गांव स्थित मंडप घाट तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। तालाब में सड़क किनारे गांव के एक व्यक्ति द्वारा मिट्टी पाटकर ईंट से दीवार खड़ी कर छप्पर डाल लिया गया है। लेखपाल ने उसे हटाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं हटाया तो मामले की शिकायत एसडीएम से की गई। बावजूद इसके आज तक अतिक्रमण नहीं हट सका है। इससे सौंदीर्यीकरण का कार्य बाधित हो रहा है। म्योहर गांव स्थित मंडप घाट तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य एक पखवारे से चल रहा है। तालाब के चारों ओर पौधरोपण, लोगों के बैठने के लिए सीट बनवाए जाने को लेकर मिट्टी डलवाने का काम कराया जा रहा है। तालाब के एक हिस्से में सड़क किनारे गांव के ही एक व्यक्ति अवैध अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण वाले स्थल पर उसने ईंट की दीवार बनाकर न केवल छप्पर डाल रखा है बल्कि ट्रैक्टर खड़ा क...