फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- पलवल, अजित कुमार। हथीन थाना अंतर्गत मंडकौला गांव में जमीनी विवाद के चलते विधवा महिला, उसके बेटे और रिश्तेदारों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मंडकौला गांव की रहने वाली पीड़ित विधवा महिला बीना देवी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि जयबीर, प्रदीप, कुलदीप उर्फ भोला, शशि, रामकिशन और रामझरी उनके साथ लंबे समय से रंजिश रखते हैं। आरोप है कि जयबीर अक्सरउसके साथ बदतमीजी करता था, जिसकी शिकायत पहले भी पुलिस में की गई थी, लेकिन पुलिसने दबाव में समझौता करा दिया गया था। बीती सात अप्रैल को जब उसका बेटा भागीरथ अपने ससुर और साले को खेत से विदा करने जा रहा था, तभी आरोपियों ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया।शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.