फरीदाबाद, जून 9 -- पलवल, सरसमल। नशा मुक्ति टीम ने गांव मंडकोला, हथीन में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों को "जिंदगी को हां, नशे को ना" अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान साइबर अपराधों से बचाव और यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी साइबर ठगी की शिकायत 1930 और नशा संबंधी गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन 1933 पर दी जा सकती है। अंत में ग्रामीणों ने नशामुक्त भारत का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...